फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोलेरो कार में मिली 30 पेटी शराब

Thu, 01 Sep 2016 10:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
विज्ञापन
पुलिस टीम के साथ पकड़े गए आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अवैध शराब के निर्माण एवं तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में बुधवार की रात कबरई पुलिस ने सुनैचा मोड़ पर चेकिंग के दौरान एक बोलेरो कार से 30 पेटी देशी शराब के साथ शराब बनाने की सामग्री बरामद की है। मामले में चार लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस क्षेत्राधिकारी धनंजय कुशवाहा के निर्देशन में बुधवार की रात थानाध्यक्ष कबरई अमित
विज्ञापन


कुमार भड़ाना सर्विलांस टीम के साथ बांदा महोबा रोड पर सुनैचा मोड़ में चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान गुजरी बोलेरो कार को रोककर तलाशी ली गई। जिसमें 30 पेटी शराब के साथ शराब बनाने के उपकरण बरामद किए गए। पुलिस ने बउआ उर्फ बृजभान यादव निवासी ग्राम लरोद थाना बिमार जिला हमीरपुर, प्रकाशचंद्र पांडेय, रामकिशोर कुशवाहा निवासी ग्राम बिरहका व

अरविंद कुमार निवासी बराबंद जिला छतरपुर को गिरफ्तार किया है। शराब के अलावा कार से 20 लीटर केमिकल, तीन लीटर कलर, 200 खाली बोतलें प्लास्टिक की, 200 ढक्कन, पांच स्टीकर सीट मस्तीह ब्रांड, 15 स्टीकर सीट करीना ब्रांड, एक गैस चूल्हा, एक सिलेंडर व तीन टेप बरामद किए हैं।
विज्ञापन


अवैध शराब के साथ तीन को दबोचा
थाना श्रीनगर पुलिस ने छापा मारकर एक मकान से 92 क्वार्टर देशी शराब के साथ युवक को दबोच लिया। अन्य दो युवकों को पांच पांच लीटर शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने तीनों लोगों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की है।
थाना श्रीनगर के एसआई सुरेंद्र सिंह पुलिस फोर्स के साथ मुखबिर की सूचना पर मोहल्ला भैरवगंज में छापा मारा। छापामारी के दौरान मकान से 92 क्वार्टर देशी शराब बरामद की गई। पुलिस ने अवैध शराब की बिक्री कर रहे बबलू खटीक को गिरफ्तार कर लिया। थाना श्रीनगर पुलिस ने गश्त के दौरान बिलखी तिगैला से ऊधव प्रसाद व दीनदयाल को पांच-पांच लीटर शराब के साथ गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें