फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असलहा बनाने वाली फैक्ट्री का भंडा फोड़

Tue, 28 Mar 2017 11:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महोबा
विज्ञापन
वर्ता करते एसपी पीछे खड़े आरोपी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
चरखारी पुलिस ने दबिश देकर एक असलहा बनाने वाली फैक्ट्री का भंडा फोड़ किया है। आरोपियों के पास से एक एसबीबीएल, असलहे बनाने के उपकरण व कारतूस बरामद की है। इसके साथ ही चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है।   
विज्ञापन



पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह के निर्देश पर मंगलवार को कोतवाली प्रभारी बलजीत सिंह, एसएसआई अमर सिंह, एसआई धनंजय कुमार, हेड कांस्टेबल प्रभुदयाल, दिलीप कुमार, लाखन सिंह, हरीप्रताप ने कोतवाली चरखारी के गांव दबका का खुड़ा में दबिश दी।

यहां पर असलहा फैक्ट्री संचालक अवैध तरीके से शस्त्र बनाते पाए गए। पुलिस ने मौके से मध्य प्रदेश के राजपूत कोलोनी हरपालपुर निवासी सतीश विश्वकर्मा, कोतवाली राठ के गांव मवई निवासी मानसिंह, बृजेंद्र सिंह और श्रीनगर थाने के गांव ननौरा निवासी हाकिम सिंह को एक अदद एसबीबीएल बंदूक, एक तमंचा 12 बोर, एक तमंचा 315 बोर, एक जिंदा कारतूस, तीन खोखे, दो अदद तमंचे, तमंचे बनाने के उपकरण, पंखा, वर्मा मशीन, रेती, आरी, ब्लेड आदि उपकरण बरामद कर चारों लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक पुलिस टीम को पांच हजार रुपये ईनाम देने की घोषणा की है।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने बताया कि जिले में अवैध असलहा फैक्ट्रियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है। इस तरह के अभियान से अवैध असलहा बनाने की फैक्ट्री संचालकों में रोक लगेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें