विधान सभा चुनाव को लेकर जिले में एसपी गौरव सिंह के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने 791 अपराधियों के खिलाफ गुंडा एक्ट की कार्रवाई की है। जबकि 6221 व्यक्तियों को पाबंद किया गया है। जिले की सभी थाना पुलिस ने 2089 लोगों पर शांति भंग की कार्रवाई की गई है। पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने बताया कि शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने
बताया कि गैंगेस्टर अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर 24 शातिर अपराधियों के खिलाफ कर जेल भेजा गया है। नौ अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। गुंडा अधिनियम के अंर्तगत 115 अपराधियों का चालान किया गया। इसके अलावा 55 अभियुक्तों को जिला बदर किया गया है। जिले की सभी थाना पुलिस ने 2089 लोगों पर शांति भंग की कार्रवाई की गई है। एसपी ने बताया कि अवैध शस्त्र धारकों के
विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में 98 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 96 अवैध असलहे बरामद किए गए हैं। विस्फोटक पदार्थों के अवैध भंडारण एवं उपयोग के चार मामले दर्ज किए गए। जिसमें नौ अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 39 कुंतल अमोनियम नाइट्रेट व 204 डिटोनेटर बरामद कर जेल भेजा गया है। अवैध शराब की बिक्री व शराब बनाने के मामले में 221 मुकदमे दर्ज किए गए हैं। साथ ही 239 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए गए अभियान के दौरान 19 लोगों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।