फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एएनएम के घर से नगदी समेत लाखों की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
महोबा। जिला पंचायत आवासीय परिसर में रहने वाली एएनएम के आवास का ताला तोड़कर चोरों ने नगदी समेत लाखों रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। घटना के समय एएनएम आवास में ताला लगाकर अपने गांव गई थी। पीड़िता की तहरीर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। चोरी की इस घटना से आवासों में रहने वाले अन्य कर्मचारियों में भय का माहौल व्याप्त है।
थाना अजनर के ग्राम नरवारा निवासी सोनिया पत्नी बालमुकुंद शहर के भटीपुरा स्थित नगरीय स्वास्थ्य केंद्र में एएनएम के पद पर तैनात है। एएनएम जिला पंचायत कॉलोनी में अपना आवास बनाए हैं। तीन दिन पहले एएनएम आवास में ताला लगाकर अपने गांव गई थी। तभी चोरों ने आवास का ताला तोड़कर बक्से व अलमारी में रखी 12 हजार रुपये की नगदी, करीब पांच तोला सोना व चांदी के जेवरात चोरी कर ले गए। आवास का ताला टूटा होने की सूचना कर्मचारियों में एएनएम को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची एएनएम ने ताला टूटा और माल गायब देखा तो उसके होश उड़ गए। घटना की सूचना तत्काल यूपी 100 पुलिस और कोतवाली पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना करते हुए जांच की। पीड़िता एएनएम की तहरीर पर अज्ञात चोरों के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज किया गया है। कोतवाली प्रभारी अशोक कुमार सिंह का कहना है कि घटना की जांच कराई जा रही है। जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा।
एएनएम के घर से नगदी समेत लाखों की चोरी
-घटना के समय आवास में ताला लगाकर अपने गांव गई थी एएनएम
-पुलिस ने मुकदमा दर्जकर घटना की शुरू की जांच
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें