फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग का गोला बनी महिला गांव में दौड़ी, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
महोबा/चरखारी। कोतवाली चरखारी के ग्राम कुरौराडांग में शनिवार की रात एक महिला ने किसी बात से नाराज होकर आग लगा ली। आग की लपटें उठने पर महिला चीखते-चिल्लाते हुए घर से बाहर दौड़ पड़ी। आग का गोला बनी महिला को देखकर ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। गंभीर हालत में उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां से मेडिकल कालेज झांसी ले जाते समय उसकी मौत हो गई। सूचना पर पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुट गई है।
विज्ञापन

ग्राम कुरौराडांग निवासी जशोदा (35) पत्नी लखनपाल शनिवार की शाम घर पर थी जबकि परिजन अपने-अपने काम पर गए थे। तभी जशोदा ने किसी बात से नाराज होकर अपने शरीर में आग लगा ली। आग की लपटें उठने पर महिला चीखते हुए घर से बाहर दौड़ पड़ी। आग का गोला बन गांव में दौड़ रही महिला को जब ग्रामीणों ने कुएं की ओर भागता देखा तो उन्होंने महिला के शरीर में जल रही आग पर किसी तरह काबू पाया। गंभीर रूप से झुलस चुकी महिला को आनन-फानन में इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां से डॉक्टरों ने उसे मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया। झांसी ले जाते समय रास्ते में महिला की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना की सूचना मायके पक्ष के लोगों को दी गई है। ग्रामीणों ने बताया कि पांच वर्ष पहले जशोदा को उड़ीसा से लाकर शादी रचाई गई थी। कोतवाली प्रभारी रीता सिंह का कहना है कि घटना के कारणों की जांच कराई जा रही है। अभी तक किसी प्रकार की तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिली तो मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

आग का गोला बनी महिला गांव में दौड़ी, मौत
- किसी बात को लेकर आग लगाने के बाद चीखते हुए घर से दौड़ी महिला
- घटना की सूचना में पुलिस जांच में जुटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें