फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशुबाड़े का ताला तोड़कर 39 बकरियां चोरी कर ले गए बदमाश

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर (महोबा)। थाना क्षेत्र के मुरानी गांव में पशुबाड़े का ताला तोड़कर बदमाश 39 बकरियां चुराकर पिकअप में भरकर ले गए। चार बकरियों के चिल्लाने पर उनकी गला रेतकर हत्या कर दी। सुबह पशुमालिक बकरियों को चारा पानी देने के लिए पहुंचा तो पशुबाड़े का ताला टूटा पड़ा था। अंदर जाकर देेखा तो चार बकरियां मरी पड़ी थी और शेष बकरियां गायब थी।
विज्ञापन


मुरानी गांव निवासी गोविंद राजपूत बकरियां पालकर उनके दूध और बकरी बेचकर परिवार का पालन पोषण करता है। मंगलवार शाम जंगल में चराने के बाद बकरियां घर लाया, बाद उन्हें पशुबाड़े में बंद कर दिया और खानपान की व्यवस्था करने के बाद बाहर से ताला डालकर अपने कमरे में चला गया।
आधि रात को बदमाश पिकअप गाड़ी लेकर आए और पशुबाड़े का ताला तोड़कर बकरियां पिकअप में लादने लगे। इसी बीच चार बकरियां चिल्लाने लगी। इस पर बदमाशों ने चीख रहीं चारों बकरियों की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी और 39 बकरियां गाड़ी में भरकर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें