फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन से गिर कर युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। दिल्ली से होली का त्यौहार मनाने घर जा रहे एक युवक की ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। मृतक के पास से मिले मोबाइल फोन से परिवारीजनों को सूचना दी गई। 25 वर्षीय महाराज सिंह पुत्र रामेश्वर दयाल निवासी ग्राम फूलपुर जनपद औरैया का निवासी था।
विज्ञापन


जीआरपी के अनुसार बुधवार12888 डाउन सीमांचल एक्सप्रेस में सफर कर रहा युवक महाराज सिंह खंबा नंबर 1156/36-37 के बीच दोपहर करीब 12 बजे ट्रेन से नीचे गिरने से उसकी मौत हो गई। परिवारीजनों के अनुसार महाराज सिंह दिल्ली में शटरिंग का ठेकेदार था। होली पर घर आ रहा था। मृतक के पास से मोबाइल फोन, आधार कार्ड तथा करीब नौ हजार रुपये की नगदी बरामद हुई है। जीआरपी ने शव का पंचनामा भर दिया है।

फोटो- 18 पकड़े गए हत्यारोपी के साथ बकेवर थाना प्रभारी व पुलिस बल।
हत्यारोपी दो साल बाद पुलिस के हत्थे चढ़ा
अमर उजाला ब्यूरो
बकेवर। ग्राम बेरीखेड़ा में दो वर्ष पूर्व हुई मूंगालाल की हत्या में फरार चल रहे 25 हजार के इनामी आरोपी को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया।
विज्ञापन

बकेवर थाना क्षेत्र के ग्राम बेरीखेड़ा में 7 जनवरी 2017 की रात्रि में गांव के ही मूंगालाल कठेरिया की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मूंगालाल की हत्या के मामले में गांव के सात लोगों के विरुद्ध मूंगालाल के पिता बलराम ने मुकदमा दर्ज कराया था। जिसमें रामरतन पुत्र ग्याराम भी शामिल था। जो हत्या के मामले में पुलिस की गिरफ्त में नहीं आने से लंबे समय से फरार चल रहा था। प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार त्रिपाठी ने बताया कि हत्या के मामले में फरार चल रहे राम रतन राठौर को लखना चौकी इंचार्ज रमाशंकर उपाध्याय व पुलिस टीम ने बुधवार की सुबह 315 बोर के तमंचे के साथ उस समय गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की। जब वह लखना बकेवर रोड स्थित मानसी उत्सव गार्डेन के पास खड़े होकर किसी वाहन का इंतजार कर रहा था।
प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार त्रिपाठी के मुताबिक हत्यारोपी के ऊपर 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित था। बकेवर थाने में भी उसके खिलाफ तकरीबन आधा दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। वहीं हत्यारोपी ने बताया वह लुधियाना में अपने बच्चों के पास था। सोमवार को लुधियाना से गांव आया था तभी पुलिस ने पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें