फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीए की छात्रा को ब्लैकमेल कर युवक ने किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली के एक गांव निवासी बीए की छात्रा की फोटो सोशल मीडिया में अपलोड कर युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। किसी से कुछ बताने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन



गांव निवासी 21 वर्षीय युवती कुलपहाड़ के कॉलेज में बीए तृतीय वर्ष की छात्रा है। इसी कालेज के युवक ललित किशोर उर्फ बबुआ ने छात्रा की फोटो खींचकर सोशल मीडिया में अपलोड कर दी।

कॉलेज से घर जाते समय छात्रा को बदनामी कराने की धमकी देते हुए एकांत स्थान पर ले जाकर दुष्कर्म किया। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी।


छात्रा का आरोप है कि 11 अक्टूबर को जब वह घर लौट रही थी, तभी ललित किशोर उसे धमकी देकर महोबा ले गया और शादी के इकरारनामा के कागजातों में हस्ताक्षर कर लिए।
विज्ञापन


इसके बाद वह उसे कानपुर ले जा रहा था, लेकिन मौका पाकर वह किसी तरह आरोपी के चंगुल से छूटकर घर पहुंची। परिजनों के साथ पीड़ित ने कोतवाली पहुंच घटना की नामजद तहरीर सौंपी।

तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी अस्थौन गांव निवासी ललित किशोर के खिलाफ दुष्कर्म समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन


छात्रा को ब्लैकमेल कर युवक ने किया दुष्कर्म
सोशल मीडिया में फोटो अपलोड कर दी जान से मारने की धमकी


शादी के इकरारनामे पर हस्ताक्षर करा युवती को कानपुर ले जा रहा था
पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें