फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चलती ट्रेन में महिला से लूटपाट, विरोध करने पर मारी चाकू

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
खजुराहो से दिल्ली जा रही संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में सवार चार बदमाशों ने महिला को चाकू मार कर घायल कर दिया। उससे चार हजार नगद व मंगलसूत्र लूट लिया।


छतरपुर के भूरा गांव निवासी अपने मायके आई अनीता पत्नी रानू गुप्ता गुरुवार को संपर्क क्रांति एक्सप्रेस से अपनी ससुराल झांसी के कस्बा मऊरानीपुर जा रही थीं। वह जनरल कोच में सवार थीं।
विज्ञापन


रास्ते में राजनगर स्टेशन से पहले जनरल कोच में सवार चार बदमाशों ने उनसे छीना झपटी शुरू कर दी। एक बदमाश ने पर्स छीन लिया तो दूसरे ने छपट्टा मार कर मंगलसूत्र लूट लिया। विरोध करने पर हाथ में चाकू मार दी, जिससे वह लहूलुहान हो गईं। इसके बाद बदमाश ट्रेन के धीमा होने पर कूद कर भाग निकले।

पीड़िता ने मोबाइल से परिजनों को सूचना दी। ट्रेन के महोबा पहुंचने पर वह ट्रेन से उतरी और पास ही स्थिति अस्पताल में इलाज कराया। इस दौरान सूचना पर परिजन भी पहुंच गए।
विज्ञापन


जीआरपी थाना प्रभारी समीम खान का कहना है कि उनके थाने में इस तरह की कोई सूचना नही मिली है। ट्रेन में भारी भीड़ के कारण आए दिन झगड़ा होता रहता है। उन्हें लूट की जानकारी नही है।

संपर्क क्रांति में महिला को चाकू मारा, लूटपाट
ट्रेन धीमी होते ही कूदकर भागे बदमाश
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें