फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला से दुष्कर्म के मामले में आरोपी पर मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चरखारी (महोबा)। कोतवाली चरखारी के एक गांव में तीन दिन पहले घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म किए जाने के मामले में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है। पीड़िता को डाक्टरी परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला 20 फरवरी को घर पर अकेली थी। तभी जीतेंद्र नामक युवक मौका पाकर घर में घुस गया और तमंचे के बल पर महिला से दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपी जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए जान से मारने की धमकी देकर भाग निकला। पीड़िता ने घटना की तहरीर कोतवाली में सौंपी। शनिवार को पुलिस ने आरोपी जीतेंद्र के खिलाफ घर में घुसकर दुष्कर्म सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

महिला से दुष्कर्म के मामले में आरोपी पर मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें