फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दबंगों ने किसान समेत दो लोगों को पीटकर किया लहूलुहान

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। कोतवाली क्षेत्र में अलग अलग स्थानों पर हुईं मारपीट की घटनाओं में दबंगों ने किसान समेत दो लोगाें को पीटकर लहूलुहान कर दिया। पीड़ितों की तहरीर पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घायलों को डाक्टरी परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला रामनगर निवासी भुजबल पुत्र सुमेरा मंगलवार की देर शाम खेतों पर गेहूं की फसल की मड़ाई करा रहा था। तभी पड़ोस के ही दबंग लाठी डंडे लेकर आ गए और पहले अपनी फसल की मड़ाई कराने की बात कहने लगे। विरोध करने पर दबंगों ने भुजबल को पीटकर घायल कर दिया और जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने दीपक, प्रेम व कमलेश के खिलाफ मारपीट, गालीगलौज व धमकी का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। दूसरी घटना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम छिकहरा में हुई। यहां के निवासी संतोष राजपूत पुत्र हरचरन का गांव में ही चकरोड से निकलने को लेकर विवाद हो गया। मामला बढ़ने पर चरन व उमेश ने संतोष की डंडे से पिटाई कर दी। जिससे उसका सिर फट गया। गंभीर हालत में घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें