फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैसे देने का विरोध करने पर दबंगों ने दो लोगों को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
महोबा/कबरई। अलग-अलग स्थानों पर मारपीट की घटनाओं में दो लोग बुरी तरह लहूलुहान हो गए। गंभीर हालत में दोनों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। पीड़ितों ने घटना की तहरीर पुलिस को सौंपी है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
कस्बा कबरई के मोहल्ला शास्त्रीनगर निवासी जगभान पुत्र बरदानी शुक्रवार की देर शाम अपने घर के दरवाजे पर बैठा था। तभी समीप में कुछ लोग ताश के पत्तों से जुआ खेल रहे थे। तभी एक युवक उसके पास आया और पैसे की मांग करने लगा। पैसे देने से मना करने पर गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी, जिससे उसके शरीर में गंभीर चोटें आईं। बाद में आरोपी तमंचा लहराते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए चला गया। पीड़ित ने घटना की तहरीर थाने में सौंपी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बिलवई निवासी सतीष पुत्र हरीचरन खेतों से घर वापस लौट रहा था। तभी रास्ते में गांव के ही दबंग ने उसे रोक लिए और शराब के लिए पैसे की मांग करने लगा। विरोध करने पर दबंग ने मारपीट शुरू कर दी। शोर शराबा सुनकर ग्रामीणों को आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए चला गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी महेंद्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने घायल को डॉक्टरी परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा है।
पैसे देने का विरोध करने पर दबंगों ने दो लोगों को पीटा
- घायलों को इलाज के लिए भेजा गया अस्पताल
- तहरीर मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें