फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औरैया का रहने वाला था हादसे का शिकार युवक

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
तिर्वा। अज्ञात वाहन की टक्कर में दो युवको की मौत हो गई। दोनों युवक आपस में साढू थे। मृतक के चाचा की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जनपद औरैया के थाना बेला क्षेत्र के जिंदपुर गांव निवासी देवेंद्र सिंह (40) पुत्र शिव दयाल पत्नी पिंकी को लेकर भैया दूज पर ससुराल सगरा आया था। वहां से इंदरगढ़ क्षेत्र के तिज्जापुर्वा गांव निवासी साढ़ू जीतू पुत्र सरमन लाल के घर पर चला गया। देवेंद्र साढ़ू के भाई बृजेंद्र (20) के साथ बाइक से तिर्वा बाजार घूमने गया था। लौटते समय कोतवाली क्षेत्र के बछज्जापुर गांव के पास वाहन की टक्कर से दोनों की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस दोनों को मेडिकल कालेज ले गए। पुलिस की सूचना पर परिजन मेडिक कॉलेज पहुंचे और शवों की शिनाख्त की। मृतक बृजेंद्र के चाचा रघुवीर की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

औरैया का रहने वाला था हादसे का शिकार युवक
साढ़ूृ के भाई के साथ बाजार से लौटते समय बाइक से हुआ था हादसा
दूसरे युवक की भी हो गई थी मौत, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए
फोटो 10 केएनजेपी 18-मृतक बृजेंद्र की फाइल फोटो।
फोटो 10 केएनजेपी 19-रोते बिलखते मृतकों के परिजन।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें