किशोरी से छेड़खानी, मुकदमा दर्ज
खन्ना (महोबा)। थानाक्षेत्र के एक गांव में सोमवार की रात को किशोरी घर के दरवाजे पर बने शौचालय से निकलकर अंदर आ रही थी। तभी पहले से मौका लगाए बैठे एक ग्रामीण युवक ने किशोरी को दबोच लिया और उसके साथ छेड़खानी कर दी। पीड़िता के भाई ने घटना की रिपोर्ट थाना खन्ना में दर्ज करा दी है। पुलिस ने किशोरी को डाक्टरी परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।
थाना क्षेत्र के एक ग्राम निवासी 13 वर्षीय एक किशोरी रात में 9 बजे दरवाजे में बने शौचालय से निकलकर जैसे ही घर के अंदर जाने लगी पहले से बन्नी गांव निवासी शिवम सिंह मौका लगाए बैठा था। उसने किशोरी के साथ छेड़खानी कर दी। विरोध करने पर उसकी मारपीट कर दी। पुलिस ने पीड़िता के भाई की तहरीर पर छेड़खानी और पाक्सो एक्ट के तहत शिवम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। ब्यूरो