फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुलूस के दौरान विवाद, मारपीट की नौबत

विज्ञापन
विज्ञापन
दुलहीपुर। क्षेत्र के महाबलपुर गांव में पुलवामा शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए सोमवार की रात निकले जुलूस में नारेबाजी को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। स्थिति मारपीट तक पहुंच गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को अलग किया। पुलिस ने दोनों पक्षों के बीच समझौता करा दिया। मंगलवार को इस समझौता से असंतुष्ट एक पक्ष ने दुलहीपुर चौकी पर पहुंच कर हो हल्ला किया।
विज्ञापन

सोमवार की देर शाम महाबलपुर के लोगों ने आतंकी हमले के विरोध में जुलूस निकाला और नारेबाजी करते हुए पूरे गांव का भ्रमण किया। इस बीच दूसरे समुदाय की बस्ती में पहुंच कर नारेबाजी करने पर बस्ती के लोगों ने विरोध जताया। इसको लेकर बात बढ़ गई और स्थिति मारपीट तक पहुंच गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा बुझाकर शांत कराया। दोनों पक्षों से दस लोगों को कोतवाली ले आई लेकिन बिना कार्रवाई के छोड़ दिया। मंगलवार की सुबह इस समझौते से असंतुष्ट एक पक्ष के लोग दुलहीपुर चौकी पहुंच गए और नारेबाजी शुरू कर दी। ग्रामीणों ने जाम लगाने की भी कोशिश की लेकिन पुलिस ने समझा बुझाकर सभी को वापस भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें