फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर किशोरी व महिला से छेड़खानी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
महोबा/कबरई। जिले में अलग अलग स्थानों पर दबंगों ने घर में घुसकर एक किशोरी व महिला से छेड़खानी कर दी। विरोध करने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। तहरीर मिलने के बाद पुलिस घटनाओं की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

थाना खरेला के एक गांव निवासी 12 वर्षीय किशोरी घर पर अकेली थी। तभी मौका पाकर एक युवक घर में घुस गया और किशोरी को बुरी नियत से पकड़कर कमरे में ले जाने लगा। शोर शराबा मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए चला गया। बाद में किशोरी ने परिजनों से पूरी घटना बताई। तब उन्होंने थाना खरेला पहुंच घटना की तहरीर सौंपी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। कबरई प्रतिनिधि के अनुसार थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार की शाम एक महिला घर पर अकेली थी जबकि पति किसी कार्य से बाहर गया था। तभी दबंग युवक घर में घुस गया और महिला से छेड़खानी करने लगा। झीना झपटी में महिला के हाथ की चूड़िया टूटकर लग गई। बाद में आरोपी मौके से निकाला। पीड़िता ने यूपी 100 पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

घर में घुसकर किशोरी व महिला से छेड़खानी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें