फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुआवजे के बंटवारे को लेकर भाई ने भाई और पिता को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
महोबा।
अमर उजाला ब्यूरो
जमीन के मुआवजे के बंटवारे में एक युवक ने पिता और भाई को पीटकर घायल कर दिया। वहीं खेत में जानवर घुसने के विवाद में दबंगों ने एक ग्रामीण को पीटा। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करते हुए घायलों को डाक्टरी परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा है।


ग्राम सिजरिया निवासी भगवती की कृषि भूमि वैराज बांध में डूब क्षेत्र में आ गई थी। इसका मुआवजा उसे नौ लाख रुपये मिला था। भगवती ने मुआवजे का पैसा पुत्र हरीशंकर और गोविंद सिंह को आधा आधा दे दिया। बताया कि गोविंद तीन लाख रुपए और मांगने लगा। इसका दोनों ने विरोध किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि गोविंद ने भगवती और हरीशंकर से मारपीट कर दी। हरीशंकर को गंभीर चोटें आईं। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज करते हुए उसको डाक्टरी परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा है। एक अन्य घटना में थाना श्रीनगर के ग्राम बरा निवासी जियालाल पुत्र स्वामीदीन के जानवर दूसरे के खेत में घुस गए। उसका कहना है कि इससे नाराज दबंगों ने घर पहुंचकर गाली गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर मारापीटा। जियालाल गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है। घायल को डाक्टरी परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।

-विरोध करने पर पिता के साथ भी की मारपीट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें