फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 दिन से लापता कर्मचारी का कुएं में मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कबरई महोबा।
इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक रिवई में तैनात कर्मचारी 10 दिन से लापता चल रहा था। शनिवार की सुबह कर्मचारी का शव गांव के बाहर बने कुएं में उतराता पाया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकाल पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। शव तीन से चार दिन पुराना बताया जा रहा है। पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।

थाना कबरई के ग्राम बीला दक्षिण निवासी तरुण प्रताप (30) पुत्र सुरेंद्र पाल सिंह इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक रिवई में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी था। 10 दिन पहले तरुण प्रताप घर से लापता हो गया था। परिजनों ने गांव व रिश्तेदारियों में तलाश की लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। तब उन्होंने थाना पुलिस को गुमशुदगी की सूचना दी थी। शनिवार की सुबह जब ग्रामीण गांव के बाहर रेलवे पटरी के किनारे से गुजरे तो कुएं में युवक का शव पड़ा देख उनके होश उड़ गए। घटना की सूचना तत्काल थाना कबरई पुलिस को दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलते ही उपनिरीक्षक विमल कुमार पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कुएं से बाहर निकलवाया। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष कबरई बलजीत सिंह का कहना है कि मृतक शराब का आदी था। कुछ दिन पहले उसने अपनी बाइक भी गिरवी रख दी थी। अभी तक किसी भी प्रकार की तहरीर परिजनों की ओर से नहीं मिली है। घटना की जांच कराई जा रही है। कर्मचारी की मौत से परिजनाें में कोहराम मचा है।

-पुलिस ने शव को बाहर निकाल पोस्टमार्टम को भेजा
-घटना से परिजनों में मचा कोहराम, जांच में जुटी पुलिस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें