फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मरघट पर कब्जा, रोप दी धान की फसल

विज्ञापन
प्रदर्शन करते लोग - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
करहल (मैनपुरी)। थाना क्षेत्र में बस स्टेशन के पीछे वाल्मीक समाज के मरघट की भूमि पर भी कब्जा कर लिया गया है। कब्जेदारों ने वहां भी धान की रोपाई कर दी है। इससे आक्रोशित लोगों ने शनिवार को सड़क पर उतरकर हुंकार भरी। तहसीलदार को ज्ञापन देकर कब्जा हटवाने की मांग की है।
विज्ञापन


कसबा स्थित बस स्टेशन के पीछे वाल्मीक समाज के लोगों का मरघट है। वहां समाज के लोग परिवारीजनों का अंतिम संस्कार की क्रिया करते हैं। मगर मरघट की इस भूमि पर भी अब भू-माफियाओं की नजर गड़ गई है। उन्होंने मरघट की भूमि पर धान की रोपाई कर दी। शनिवार को जानकारी होने के बाद समाज के आक्रोशित लोग सड़क पर उतर आए।

नारेबाजी करते हुए तहसील भवन पहुंच गए। आक्रोशित प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि उनके मरघट पर भी कब्जा जमा लिया गया है। जिसे समाज के लोग कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे। तहसीलदार को प्रार्थना-पत्र देकर कहा कि मरघट पर किए जा रहे अवैध कब्जे को मुक्त कराया जाए।
विज्ञापन


साथ ही दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए। चेतावनी दी कि कार्रवाई नहीं की तो समाज के लोग आंदोलन करने को बाध्य होंगे। इस मौके पर बच्चू लाल, सनी कुमार, विकास कुमार, राजू, सुनील कुमार, राजेंद्र, ईसाचरन, शिवराम, कृपाल सिंह, राधे, किशन लाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें