महोबा। मध्य प्रदेश के मंदसौर में एक मुस्लिम युवक के द्वारा एक सात बच्ची से बलात्कार किए जाने के विरोध में जिले के बजरंग दल कार्यकर्ता भड़क गए और प्रदर्शन कर युवक को फांसी की सजा दिए जाने की मांग की। बाद में राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम सदर राजेश कुमार को सौंपा।
26 जून को मंदसौर कस्बा निवासी एक इरफान नाम का युवक सात साल की बच्ची को अगवाकर ले गया था। जहां पर उसने बच्ची के साथ बलात्कार किया। बाद में उसे एक स्कूल के पीछे झाड़ियों में फेंक दिया। खून से लथपथ हालत में पड़ी बच्ची को देख कुछ लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्ची को मंदसौर के अस्पताल में भर्ती कराया। इस घटना की भनक लगने पर रविवार को बजरंग दल के जिलासंयोजक सतेंद्र प्रताप, विहिप के अध्यक्ष मनोज शिवहरे, विपिन वर्मा, धीरेंद्र कुमार सहित तमाम कार्यकर्ताओं ने तहसील पहुंचकर प्रदर्शन कर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौंपा।
एसडीएम को सौंपे ज्ञापन में बताया कि युवक द्वारा मासूम बच्ची के साथ बहशियाना हरकत की गई है। ज्ञापन दरिंदे युवक को फांसी की दिए जाने की मांग की है। जिससे भविष्य में इस तरह की पुनरावृत्ति न हो। ज्ञापन में बताया कि मध्यप्रदेश पुलिस की ढिलाई के चलते आरोपी पर कड़ी कार्रवाई नहीं की जा रही है। बजरंग दल ने चेतावनी दी कि यदि आरोपी को कड़ी सजा नहीं दी गई तो वह शांत नहीं बैठेंगे।
बच्ची के साथ बलात्कार की घटना से बजरंगी भड़के
-प्रदर्शन कर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौंपा