फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन स्थानों पर पुलिस का छापा, 15 जुआरी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। कोतवाली पुलिस ने तीन स्थानों पर छापा मारकर 15 जुआरियों को दबोचकर 48,530 रुपये की नगदी बरामद की है।
विज्ञापन


सोमवार को शहर कोतवाली के एसआई राजकुमार सिंह ने पुलिस फोर्स के साथ ग्राम रैपुराकला में गांव के अंदर बने चबूतरे में छापामार कर बाबूलाल, मोनू अहिरवार, बालादीन, जयपाल, लालसिंह, मुकेश व गब्बर को 30,790 रुपये की नगदी के साथ गिरफ्तार किया।

एसआई राजबहादुर सिंह ने ग्राम बिलबई में प्राइमरी स्कूल के पीछे पुलिस फोर्स के साथ राजेंद्र कुमार, सुलेमान व अरविंद सिंह राजपूत को पकड़कर 15,500 रुपये की नगदी बरामद की। यहां से कुछ जुआरी भागने में सफल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाली के एसआई दिनेेश सिंह ने राहुल ढाबा के सामने से दीवान पुत्र जवाहर, नृपत, कल्लू रैकवार निवासी दिसरापुर व अंगद यादव व रिंकू श्रीवास निवासी हमीरपुर चुंगी को दबोचकर 2,240 रुपये की नगदी बरामद की है। सभी जुआरियों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत कार्रवाई की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें