महोबा। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम चंदपुरा में एक युवती ने मकान के कमरे में फांसी लगा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस घटना के कारणों की जांच में जुट गई है।
ग्राम चंदपुरा निवासी राधा (20) पुत्री कमलापत शनिवार की शाम घर पर थी। मां घर पर खाना बना रही थी जबकि परिजन अपने अपने काम पर व्यस्त थे। तभी युवती ने कमरे में जाकर फांसी लगा ली। देर शाम तक युवती का आहट न मिलने पर परिजनों ने कमरे में जाकर देखा तो युवती को फांसी पर झूलता देख उनके होश उड़ गए। आनन फानन में परिजन उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से परिजनों का अस्पताल परिसर में रो-रोकर बुुरा हाल रहा। मृतका के पिता ने बताया कि घर पर किसी प्रकार का कोई विवाद नहीं हुआ। पुत्री ने इतना कठोर कदम क्यों उठाया यह किसी की समझ नहीं आ रहा है। कोतवाली प्रभारी एके सिंह का कहना है कि घटना की जांच कराई जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और जांच पूरी होने के बाद ही घटना के कारण स्पष्ट हो सकेंगे।
मकान के कमरे में फांसी लगाकर युवती ने दी जान
- घटना से परिजनों में मचा कोहराम, जांच में जुटी पुलिस