फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल जाने के भय से सास ने फांसी लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
खरेला (महोबा)। थाना खरेला के ग्राम चंदौली में डेढ़ माह पहले बहू की मौत होने के मामले में मायके पक्ष के लोगों द्वारा दहेज उत्पीड़न की तहरीर दिए जाने पर जेल जाने के भय से सास ने फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुट गई है।
विज्ञापन

ग्राम चंदौली निवासी कल्ला राजपूत की बहू पूजा पत्नी भूपेश की 18 अप्रैल को कुएं में गिरकर संदिग्ध हालत में मौत हो गई थी। मायके पक्ष के लोगों ने थाना खरेला में दहेज की मांग को लेकर महिला को मारकर कुएं में फेंकने का आरोप लगा तहरीर दी थी। मृतका के दो बच्चों की परवरिश को लेकर दोनों पक्षों के बीच पंचायत हुई लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। उधर पुलिस भी दोनों पक्षों में सुलह को लेकर प्रयास करती रही लेकिन मायके पक्ष के लोगों के न मानने से दहेज हत्या के मामले में जेल जाने के डर ससुरालियों को सताने लगा।
गुरुवार की रात मृतका की सास रेखा (48) पत्नी कल्ला ने आंगन में लगे नीम के पेड़ से फंदे पर झूलकर आत्महत्या कर ली। सुबह जब परिजन जागे तो महिला को फांसी पर झूलता देख उनके होश उड़ गए। मृतका के पति कल्ला का आरोप है कि बहू की कुएं में गिरकर मौत हुई थी लेकिन मायके पक्ष के लोगों द्वारा दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराने की धमकी दी जा रही थी। जिसके भय से पत्नी रेखा ने आत्महत्या की है। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। थाना प्रभारी विनय सिंह का कहना है कि बहू की मौत के मामले में मायके पक्ष के लोगों ने दहेज एक्ट का आरोप लगाकर न्यायालय का सहारा लिया है। जिसकी रिपोर्ट न्यायालय को भेजी जा चुकी है। घटना की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें