फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद्य निरीक्षक के साथ धक्का-मुक्की कर मोबाइल छीना

विज्ञापन
विज्ञापन
सौरिख (कन्नौज)। थाना क्षेत्र के भटपुरी रोड पर आरओ सेंटर का निरीक्षण करने पहुंचे खाद्य निरीक्षक के साथ लोगों ने धक्का-मुक्की कर दी। उनका मोबाइल छीन लिया। बाद में पुलिस ने आरोपियों से मोबाइल वापस करा दिया।
विज्ञापन



खाद्य निरीक्षक अनुज कुमार टीम के साथ भटपुरी रोड स्थित एक आरओ सेंटर पर पहुंचे। उन्होंने आरओ सेंटर के संचालक से प्लांट से संबंधित कागजात, रजिस्ट्रेशन और लाइसेंस मांगा। संचालक के कोई भी कागजात न दिखाने पर वह अपने मोबाइल से प्लांट का वीडियो बनाने लगे। इस पर प्लांट संचालक और उनके साथियों ने उनके साथ धक्का-मुक्की करते हुए मोबाइल छीन लिया। चर्चा है कि इस दौरान गाली गलौज के साथ हाथापाई भी की गई। इस बारे में खाद्य निरीक्षक अनुज कुमार ने बताया कि गाली गलौज तो हुई लेकिन मारपीट नहीं की गई है। मोबाइल छीन लिया गया था। पुलिस ने इसे वापस दिलवा दिया। अभी उन्होंने कोई तहरीर नहीं दी है। उन्होंने बताया कि वह आरओ प्लांट के संचालक के खिलाफ विभागीय कार्रवाई करेंगे। उधर, आरओ प्लांट संचालक का आरोप है कि इस तरह की कोई बात नहीं हुई। आरोप गलत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें