फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर्ष फायरिंग में गोली लगने से किशोरी घायल, झांसी रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
कबरई (महोबा)। थाना कबरई के ग्राम रिवई में गुरुवार की रात कुआं पूजन के दौरान हर्ष फायरिंग से एक किशोरी घायल हो गई। घटना के दौरान परिजनों व ग्रामीणों में भगदड़ मच गई। परिजन घायल किशोरी को जिला अस्पताल लाए। जहां डॉक्टरों ने उसे मेडिकल कालेज झांसी रेफर कर दिया। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।
विज्ञापन

ग्राम रिवई निवासी कल्लू कुशवाहा के घर गुरुवार की रात कुआं पूजन कार्यक्रम चल रहा था। जिसमें परिजन, रिश्तेेदार व ग्रामीणों की भीड़ थी। इसी दौरान कुछ लोगों ने हर्ष फायरिंग शुरू कर दी। जिससे पड़ोस में ही छत पर खड़े होकर कार्यक्रम देख रही रोशनी (14) पुत्री चुन्ना अनुरागी को एक गोली लग गई। वह गंभीर रूप से घायल हो गई। किशोरी के घायल होने पर आसपास मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई। गंभीर हालत में किशोरी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कबरई लाया गया। जहां से डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल और फिर झांसी के लिए रेफर किया। परिजन उसे झांसी ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हर्ष फायरिंग करने वाले की तलाश शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष कबरई राजकुमार का कहना है कि अभी तक घायल किशोरी के परिजनों ने किसी प्रकार की तहरीर थाने में नहीं सौंपी है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें