फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधा दर्जन बदमाशों ने दो बाइक सवार से 2

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
महोबा। थाना पनवाड़ी के ग्राम रिछा में नहर के पास आधा दर्जन बदमाशों ने दो बाइक सवार लोगों की मारपीट कर 28 हजार रुपये और मोबाइल लूटकर फरार हो गए। बदमाशों के भाग जाने के बाद डरे सहमे थाने पहुंचे बाइक सवार युवकों ने थाना पनवाड़ी में तहरीर दे दी है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल करने में जुट गई है।
कस्बा पनवाड़ी निवासी सैफ आलम पुत्र मोहम्मद अहसान, अजय कुमार पुत्र रमेश शाम को करीब सात बजे रिछा गांव से बाइक से पनवाड़ी आ रहे थे। तभी पनवाड़ी और रिछा के बीच नहर के पास पहले से घात लगाए बैठे आधा दर्जन बदमाशों ने बाइक सवार को डंडा मारकर गिरा दिया। इसके बाद दोनों बाइक सवारों से लूटपाट करने लगे। विरोध करने पर दोनों बाइक सवारों की डंडों से पिटाई कर अधमरा कर दिया। इसके बाद दोनों की तलाशी लेने पर 28 हजार रुपये और मोबाइल लूट लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना को अंजाम देने के बाद दो बाइकों में बदमाश भाग गए। घटना के बाद बुरी तरह सहमे ग्रामीण बदमाशों की बाइक का नंबर नहीं देख सके। बदमाशों के जाने के बाद थाने पहुंचे सैफ आलम और अजय ने घटना की तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच पड़ताल करने में जुट गई है। सब इंस्पेक्टर अशोक कुमार का कहना है कि भरवारा गांव में मेला देखने गए युवकों का विवाद होने पर कुछ लोगों ने मोबाइल छीन लिया था। फिर भी जांच की जा रही है।
बदमाशों ने दो बाइक सवार से 28 हजार रुपये लूटे
-पीड़ित बाइक सवारों ने थाना पनवाड़ी में दी तहरीर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें