फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूने मकान में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चरखारी (महोबा)। कोतवाली चरखारी के ग्राम सूपा में सोमवार को एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक तीन दिन पहले शादी के लिए लड़की देखने गया था। तभी से वह परेशान रहता था। सूचना पर पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन

ग्राम सूपा निवासी काशीप्रसाद (28) पुत्र भवानीदीन तीन भाइयों में सबसे छोटा था। पिता व बड़ा भाई दिल्ली में रहकर मेहनत मजदूरी का काम करते है जबकि दूसरे नंबर का भाई विनोद घर पर परिजनों के साथ रहता है। गुरुवार को विनोद व अन्य परिजन किसी कार्य से खेतों की ओर गए थे। तभी काशीप्रसाद ने मकान के कमरे में रस्सी से फांसी लगा ली, जिससे उसकी मौत हो गई। दोपहर में घर वापस लौटे परिजनों ने जब युवक को फांसी पर झूलता देखा तो उनके होश उड़ गए। मृतक अविवाहित था। उसकी शादी के लिए तीन दिन पहले ही बातचीत हुई थी और लड़की देखने के बाद आगे की तैयारियां की जा रही थी। सूचना पर पुलिस ने जांच पड़ताल करते हुए शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक के भाई विनोद ने बताया कि घर में किसी प्रकार का कोई विवाद नहीं हुआ। उसने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया यह किसी की समझ नहीं आ रहा है।
विज्ञापन

युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
- तीन दिन पहले शादी के लिए लड़की देखने गया था युवक
- घटना के समय खेतों पर काम करने गए थे परिजन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें