महोबा। बाइक से ससुराल आ रहे युवक ने बदमाशों द्वारा मारपीट कर लूटपाट किए जाने और आग लगा दिए जाने से उसके हाथ झुलस जाने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मध्यप्रदेश के ग्राम गौरिहार निवासी बरदानी ने बताया कि वह बाइक से महोबा आ रहा था। तभी रास्ते में अज्ञात बदमाशों ने उसे रोक लिया और मारपीट कर दी। मारपीट के दौरान बदमाशों ने जेब में पड़ी पांच हजार की नगदी लूट ली। इतना ही नहीं उसके ऊपर माचिस से आग लगी दी। जिससे उसकी हाथ झुलस गए। युवक को रिश्तेदारों की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई है।
युवक ने लगाया लूटपाट का आरोप