फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस को देखते ही भाग निकले चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
खानपुर। थाना क्षेत्र के वाराणसी-आजमगढ़ मार्ग पर स्थित अनौनी बाजार में स्थित किराना की दुकान में शनिवार की रात चोर सेंधमारी कर रहे थे। सूचना पर पुलिस मौके के लिए रवाना हो गई। पुलिस को आता देख चोर बिना चोरी किए ही फरार हो गए।
विज्ञापन

मालूम हो कि अनौनी बाजार में रामनाथ कुशवाहा की किराना की दुकान है। रोज की तरह शनिवार की रात भी वह दुकान बंद कर अंदर सो गया। रात करीब डेढ़ बजे उसे खट-खट की आवाज सुनाई दी। इससे उसे संदेह हुआ कि शायद चोर सेंधमारी कर रहे हैं। उसने डायल-100 को फोन किया, लेकिन फोन नहीं उठा। इस पर पड़ोसी को फोन कर जानकारी दी। पड़ोसी अपनी लाइसेंसी बंदूक लेकर घर के बाहर निकला। इसी दौरान डायल-100 की गाड़ी वहां पहुंच गई। पुलिस ने उक्त व्यक्ति से पूछा कि इतनी रात में बंदूक लेकर बाहर क्यों खड़े हो। इस पर उक्त व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि मेरे परिचित का फोन आया है कि शायद उसकी दुकान में चोर सेंधमारी कर रहे हैं। उक्त व्यक्ति को वाहन में बैठकर पुलिस मौके की तरफ रवाना हुई। पुलिस को देखते ही चोर बिना चोरी किए ही फरार हो गए। पीड़ित ने रविवार की सुबह थाना में मामले की तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें