महोबा। जिले से सटे मध्यप्रदेश के जनपद छतरपुर के भड़ार गांव निवासी रेशमा (17) की घर पर किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। जिससे नाराज होकर उसने कमरे में जाकर जहर खा लिया।
हालत बिगड़ने पर परिजन उसे जिला अस्पताल लाए। इसी तरह थाना श्रीनगर के सिजवाहा गांव निवासी जयाबाई (30) ने घर पर जहर खाकर जान देने की कोशिश की है। (संवाद)