महोबा। जिले में अलग-अलग स्थानों पर किशोरी समेत चार लोगों ने जहर खाकर जान देने की कोशिश की। सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां एक की हालत गंभीर बनी हुई है।
कोतवाली चरखारी के बम्हौरी बेलदारन गांव निवासी वंदना (17) की घर पर किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। जिससे नाराज होकर उसने कमरे में जाकर जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर जहर खाने की बात परिजनों को बताई।
परिजन उसे जिला अस्पताल लाए। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। इसी तरह रहेलिया निवासी हरीसिंह (21), बम्हौरी कला निवासी कल्पना (22) व लवकुश नगर निवासी दीनानाथ ने घर पर जहर खाकर जान देने की कोशिश की। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। (संवाद)