फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महोबाः कर्ज से परेशान किसान ने जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। कोतवाली क्षेत्र के छिकहरा गांव में कर्ज से परेशान किसान ने फांसी लगाकर जान दे दी। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है।
विज्ञापन

छिकहरा गांव निवासी मानसिंह (28) खेती-किसानी करके परिवार का भरण-पोषण करता था। बुधवार की रात मानसिंह ने मकान के कमरे में रस्सी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। आहट पाकर परिजन जाग गए और दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया। काफी देर बाद परिजनों ने दरवाजा तोड़ा तो युवक फंदे पर लटकता मिला। आनन-फानन उसे फंदे से नीचे उतार जिला अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
मृतक के भाई फूल सिंह ने बताया कि मानसिंह नशे का आदी था। कई सालों से खेती में उपज न होने पर उसने साहूकारों से तीन से चार लाख रुपये कर्ज ले रखा था। जिसकी अदायगी को लेकर वह परेशान रहता था इसी के चलते आत्महत्या की। सूचना पर पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें