फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस से टकराकर गुमटी में घुसी स्कॉर्पियो

विज्ञापन
गुमटी में घुसी स्कॉर्पियो व समीप में खड़ी बस। - फोटो : MAHOBA
विज्ञापन
बेलाताल (महोबा)। जैतपुर-बाईपास मार्ग पर एक्सेल पब्लिक स्कूल के समीप एक अनियंत्रित स्कॉर्पियो सामने से आ रही बस से टकराकर गुमटी में घुस गई। हादसे में कोचिंग पढ़कर लौट रहे बच्चे बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन

जैतपुर-बाईपास मार्ग से एक बस महोबा की ओर जा रही थी। तभी सामने से आ रहा स्कार्पियो चालक संतुलन खो बैठा। स्कॉर्पियों बस से टकराते हुए मोहनलाल के पशुबाड़े को तोड़ते हुए गुमटी में घुस गई। बेलाताल चौकी प्रभारी विनोद कुमार व डायल 112 पुलिस के जवानों ने स्कॉर्पियो चालक को हिरासत में लिया और पूछताछ की। घटना के समय कोचिंग पढ़कर लौट रहे बच्चे बाल-बाल बच गए। दुर्घटना के बाद स्कॉर्पियो सवार तीन लोग मौके से भाग निकले। चालक भान सिंह पकड़ गया। दुर्घटना से आधा घंटे तक आवागमन प्रभावित रहा। यात्रियों को निकलने में खासी दिक्कत का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें