फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीला धसकने से श्रमिक की मौत, जाम लगाया

विज्ञापन
हाईवे पर परिजनों के साथ जाम लगाए ग्रामीण। - फोटो : MAHOBA
विज्ञापन
पनवाड़ी (महोबा)। वर्मा नदी में अवैध बालू खनन करते समय टीला धंसने से एक श्रमिक की दबकर मौत हो गई। जेसीबी से श्रमिक को निकालने के बाद खनन में जुटे लोग शव छोड़कर फरार हो गए। गुस्साए परिजनों व ग्रामीणों ने झांसी-मिर्जापुर हाईवे पर छतेसर गांव के पास जाम लगा दिया। पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। डेढ़ घंटे बाद आवागमन बहाल हो सका।
विज्ञापन

वर्मा नदी पर चोरी छिपे बालू का अवैध खनन किया जा रहा है। श्रमिकों को लगाकर बालू की निकासी कराई जा रही है। शुक्रवार की रात वर्मा नदी पर 20 फीट की गहराई पर बालू खनन चल रहा था। तभी टीला धंसने से अशोक नगर निवासी श्रमिक घनश्याम कुशवाहा (45) दब गया। जेसीबी से बालू व मिट्टी हटाकर उसे बाहर निकाला गया लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई थी। अवैध खनन में लगे लोग शव छोड़कर भाग निकले। शनिवार की सुबह ग्रामीणों की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे। गुस्साए परिजनों व ग्रामीणों ने सुबह 9 बजे हाईवे पर छतेसर मार्ग पर जाम लगा दिया।
मृतक के पुत्र हरस्वरूप कुशवाहा ने पुलिस प्रशासन की मिली भगत से अवैध खनन कराने का आरोप लगाया। बताया कि दो लोग उसके पिता को देर शाम अपने साथ ले गए थे। ट्रैक्टर में बालू भरने के दौरान हादसा हुआ। घटना के बाद उन्हें जानकारी भी नहीं दी गई। थानाध्यक्ष शिवआसरे ने दोषियों पर कार्रवाई का भरोसा देकर जाम खुलवाया। डेढ़ घंटे बाद 10:30 बजे आवागमन बहाल हो सका। थानाध्यक्ष का कहना है कि तहरीर के आधार पर सुनील यादव व रमाकांत यादव के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। घटना की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें