फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार और खातों से 5.5 लाख निकले

विज्ञापन
कोतवाली में शिकायत दर्ज कराने जाते पीड़ित किसान। - फोटो : MAHOBA
विज्ञापन
कुलपहाड़ (महोबा)। इंडियन बैंक शाखा कुलपहाड़ में हुए करोड़ों के भ्रष्टाचार की परतें लगातार खुल रहीं हैं। चार और किसानों के खातों से 5.5 लाख रुपये निकल गए। पीड़ितों ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है। बैंक के उच्चाधिकारियों से भी शिकायत की गई है।
विज्ञापन

इंडियन बैंक कुलपहाड़ में पूर्व में तैनात रहे प्रबंधक के कार्यकाल के दौरान खातों से पैसे निकाले गए। बैंक में घोटाले की जांच चल रही है। एक सप्ताह पहले कुलपहाड़ भ्रमण पर आए मंडलायुक्त दिनेश कुमार सिंह से एक किसान ने बैंक खाते से रुपये निकलने की शिकायत की थी। मंडलायुक्त ने वर्तमान शाखा प्रबंधक से मामले की जानकारी लेते हुए पूर्व प्रबंधक व सहायक प्रबंधक पर एफआईआर दर्ज कराने के आदेश दिए थे, लेकिन आज तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी। हालांकि पूर्व बैंक प्रबंधक व सहायक प्रबंधक निलंबित हो चुके हैं। तहसील कुलपहाड़ के कुनाटा गांव के किसान प्रताप के खाते से दो लाख, इसी गांव के खड़क सिंह के 1.80 लाख, सुगिरा के सुबोध पटैरिया के खाते से 70 हजार और इसी गांव की रामा पटैरिया के खाते से एक लाख रुपये निकाल लिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें