फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में दो की मौत

विज्ञापन
मृतक किसान कालका राजपूत की फाइल फोटो। - फोटो : MAHOBA
विज्ञापन
महोबा/श्रीनगर। कानपुर-सागर हाईवे पर सड़क दुर्घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

बसौरा गांव निवासी कालका राजपूत (65) खेती-किसानी करके परिवार का भरण-पोषण करता था। कालका हाईवे किनारे खेत पर ही मकान बनाकर पत्नी फूलादेवी के साथ रहता था। मंगलवार की रात वह मोबाइल रिचार्ज कराने के लिए दुकान गया था। सूरा चौकी के समीप सड़क पार करते समय अज्ञात वाहन ने कालका को टक्कर मार दी। अस्पताल में डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसकी मौत से पत्नी फूलादेवी व पुत्र रमेश का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

दूसरी घटना कानपुर-सागर हाईवे में गुगौरा चौकी के समीप हुई। डहर्रा गांव निवासी विनोद कुशवाहा (40) घर पर ही चाय-पान व कोल्ड ड्रिंक्स की दुकान किए है। बुधवार की सुबह विनोद मोपेड से कबरई से माल लेकर घर लौट रहा था। तभी हाईवे पर गुगौरा चौकी के समीप पेट्रोल पंप के सामने तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे उसकी मौत हो गई। हेलमेट न लगा होने से सिर पर गंभीर चोटें आईं और जान चली गई। मृतक के पिता परमा कुशवाहा, मां रामबाई, पत्नी रामदेवी, पुत्र रवि, अंकित, पुत्री अंजलि, भाई पूरन, रज्जू, रज्जन, दस्सी व हीरालाल का रो-रोकर बुरा हाल रहा।

मृतक विनोद की फाइल फोटो।- फोटो : MAHOBA

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें