फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैंग लीडर की सात लाख की संपत्ति कुर्क

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। जिला मजिस्ट्रेट के आदेश पर सीओ चरखारी तेज बहादुर सिंह ने तीन थानों की फोर्स के साथ गैंगस्टर एक्ट के आरोपी की सात लाख रुपये की संपत्ति कुर्क की है।
विज्ञापन

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने घर खाली कराते हुए मकान को सील कर दिया। कस्बा खरेला के रायसिंह निवासी दीपू सिंह वर्तमान में जेल में निरुद्घ है। उसके खिलाफ यूपी गैंगस्टर एक्ट समेत 30 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। रविवार की शाम पुलिस ने दीपू सिंह के घर कुर्की की कार्रवाई करते हुए आपराधिक घटनाओं से अर्जित की गई संपत्ति जब्त की। थानाध्यक्ष ने बताया कि मजिस्ट्रेट के आदेश पर कुर्की करते हुए सात लाख रुपये की संपत्ति जब्त कर मकान को कब्जे में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें