महोबा। धोखाधड़ी करके वन विभाग की जमीन बेचने की रिपोर्ट दर्ज करा गई है। महिला को वन विभाग की जमीन बेच दी गई। निर्माण शुरू कराने पर इसका खुलासा हुआ। वन विभाग ने अपनी जमीन बताकर काम रुकवा दिया था।
सुभाषनगर निवासी वासुदेवी यादव ने तहरीर देकर बताया कि उसने रामनगर में एक प्लाट लिया था। इसकी रजिस्ट्री कराई गई थी। आरोप है कि दुर्जन, कमलेश, ओमप्रकाश व विनोद ने धोखाधड़ी करके वन विभाग की जमीन की रजिस्ट्री करा दी। वह प्लाट में निर्माण कराने पहुंची तो वन विभाग की टीम वहां आ गई और अधिकारियों ने जमीन अपनी बताई। पीड़िता ने प्लाट बेचने वाले आरोपियों से वन विभाग की भूमि होने की बात कही तो उसके साथ गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी दी गई। तहरीर के आधार पर पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी, गाली-गलौज व धमकी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाली प्रभारी बलराम सिंह का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।