फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नदी में नहाने गया युवक डूबा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पनवाड़ी (महोबा)। काशीपुरा गांव स्थित शिव मंदिर में अभिषेक करने आया युवक नहाने के लिए धसान नदी में उतर गया। गहराई में जाने से डूबकर उसकी मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन

मध्यप्रदेश के जनपद छतरपुर के कस्बा हरपालपुर निवासी विनोद अग्रवाल सरकारी राशन विक्रेता है। उसके यहां कस्बे का ही जीतेंद्र रैक्वार (30) काम करता है। गुरुवार को विनोद अपने परिवार व जीतेंद्र के साथ महोबकंठ थाना क्षेत्र के काशीपुरा गांव स्थित शिव मंदिर में पूजा-अर्चना व अभिषेक करने आया था। पूूजा-अर्चना के दौरान जीतेंद्र समीप से निकली धसान नदी में नहाने चला गया। गहराई में जाने पर वह डूब गया। जब चरवाहों ने युवक को देखा तो उसे बाहर निकालने का प्रयास किया लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई। साथ में आए विनोद ने बताया जीतेंद्र तैरना नहीं जानता था। वह नदी में कैसे पहुंचा, यह किसी को नहीं पता है। घटना से मृतक के परिजनों व दो मासूम बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस घटना के कारणों की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें