फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां-बेटे की मौत पर ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
कबरई (महोबा)। कानपुर-सागर राष्ट्रीय राजमार्ग में छानी मोड़ के समीप ट्रक की टक्कर से बाइक सवार मां-बेटे की मौत के मामले में शनिवार को परिजन व ग्रामीण कार्रवाई की मांग को लेकर थाने पहुंच गए। जाम लगाने की धमकी दिए जाने पर पुलिस ने आनन-फानन ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कड़ी कार्रवाई का भरोसा देकर शांत कराया।
विज्ञापन

गौरतलब है कि थाना कबरई के लिलवाही गांव निवासी सत्यप्रकाश कुशवाहा शुक्रवार को बाइक से मां सावित्री के दांतों का इलाज कराने के बाद दवा लेकर घर लौट रहा था। तभी छानी मोड़ के समीप सामने से आ रहे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी थी। जिससे बां-बेटे की मौत हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। जिससे आक्रोशित परिजन व ग्रामीण थाने पहुंच गए और जाम लगाने का प्रयास करने लगे। पुलिस ने मामला बढ़ता देख मृतक के भाई रमेश की तहरीर पर ट्रक नंबर के आधार पर अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। थानाध्यक्ष विनोद कुमार का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर ट्रक की तलाश कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें