फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की संदिग्ध हालात में मौत, हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। कानपुर-सागर हाईवे में किड़ारी फाटक के समीप बाइक सवार युवक अपने साथियों के साथ घायल अवस्था में सड़क किनारे पड़ा मिला। मेडिकल कॉलेज झांसी ले जाते समय रास्ते में एक युवक की मौत हो गई। मृतक के पिता ने तीन लोगों पर लाठी-डंडों से मारपीट कर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

कादीपुरा निवासी शिवम चौरसिया (22) अपने साथी मोनू चौरसिया व आकाश के साथ 18 मार्च की दोपहर एक बजे बाइक से घूमने किड़ारी फाटक की ओर गया था। वापस लौटते समय तीनों युवक सड़क किनारे दुर्घटनाग्रस्त हालत में मिले। तीनों घायलों को जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया। रास्ते में शिवम की मौत हो गई।
मृतक के पिता संतोष चौरसिया ने कोतवाली में तहरीर देकर किड़ारी निवासी तीन लोगों पर पुत्र व उसके साथियों के साथ लाठी-डंडों से मारपीट किए जाने का आरोप लगाया है। कहा कि मारपीट में शिवम की मौत हो गई। उधर कोतवाल प्रभारी बलराम सिंह का कहना है कि चबूतरे से भिड़ने के बाद बाइक पेड़ से टकराई। इससे तीनों घायल हुए। अन्य साथियों से पूछताछ की गई तो मारपीट की बात कही है। मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें