फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटनाओं में 36 लोग घायल, 15 गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। विभिन्न स्थानों पर सड़क दुर्घटनाओं में 36 लोग घायल हो गए। राहगीरों की मदद से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। 15 लोगों की हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया। हेलमेट न लगाए होने से बाइक सवारों के सिर पर गंभीर चोटें आईं।
विज्ञापन

जनपद छतरपुर के बारीगढ़ गांव निवासी वीर सिंह शुक्रवार दोपहर बाइक से अपने साथी नरेश व संजय के साथ किसी काम से महोबा आया था। घर लौटते समय रास्ते में अज्ञात वाहन की टक्कर से तीनों घायल हो गए। कस्बा चरखारी के खंदिया निवासी देशराज व जगन्नाथ बाइक से होली खेलने जा रहा था। एकाएक आए मवेशी को बचाने में बाइक पुलिया में टकराने से दोनों घायल हो गए। थाना श्रीनगर के कैमाहा निवासी जितेंद्र व धर्मेंद्र शनिवार की सुबह मुख्यालय आ रहा था। कानपुर-सागर हाईवे में वन विभाग के समीप सामने से आ रही कार की टक्कर से दोनों घायल हो गए।
खरेला निवासी शुभांशु, गांधीनगर निवासी नवाब व ध्रुव, सूपा निवासी गयादीन, जैतपुर निवासी मोहित, हवेली दरवाजा निवासी नीलम, नरसिंहकुटी निवासी साजन, भटीपुरा निवासी भूपेश, मौदहा निवासी दीपक, मोहित व छित्तरपाल, कर्वी निवासी अमित, आल्हाचौक निवासी महेश घायल हो गए। आलमपुरा निवासी रिंकू, बांदा निवासी आर्यन, बजरंगनगर निवासी मनोज, दिसरापुर निवासी निर्देश, बपरेथा निवासी रितेश, महेबा निवासी रामरती, डहर्रा निवासी जीवनलाल, नयापुरा बंधानवार्ड निवासी लक्ष्मी, गौरहारी निवासी लालदास घायल हुआ।
विज्ञापन

खोयामंडी निवासी राहुल, रामनगर निवासी अमन, इंगोहटा निवासी राजेश, गंज निवासी परशुराम, पहाड़िया निवासी छत्रपाल, भटीपुरा निवासी प्रद्युम्न व नयापुरा निवासी हरीशचंद्र सड़क दुर्घटनाओं में घायल हो गए। जिला अस्पताल से शुभांश, गयादीन, मोहित, नीलम, साजन, भूपेश, ध्रुव, नरेश, संजय, वीर, आर्यन, रितेश, छित्तरपाल, परशुराम व छत्रपाल की हालत नाजुक होने पर मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें