फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लीकेज सिलिंडर में आग, साले-बहनोई झुलसे

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। कोतवाली क्षेत्र के डहर्रा गांव में शुक्रवार की रात खाना बनाते समय लीकेज सिलिंडर में आग लगने से दो श्रमिक झुलस गए। क्रशर प्लांट में मौजूद अन्य श्रमिकों ने समय रहते आग पर काबू पा लिया गया। जिससे एक बड़ा हादसा बच गया।
विज्ञापन

डहर्रा गांव निवासी लोकेंद्र (21) अपने बहनोई सुरेंद्र (19) के साथ गांव के ही एक क्रशर प्लांट में मजदूरी करते हैं। रात करीब 11 बजे प्लांट से काम समाप्त होने पर दोनों वहीं बने कमरे में खाना बनाने लगे। तभी अचानक छोटा गैस सिलिंडर लीकेज होने से आग लग गई। आग बुझाने की कोशिश में साले-बहनोई झुलस गए। अन्य श्रमिक मौके पर पहुंच गए और गीला बोरा, कंबल व बालू डालकर आग बुझाई। आग से झुलसे साले-बहनोई को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उनकी हालत में सुधार बताया जा रहा है। सिलिंडर में आग लगने से कमरे में रखे कपड़े व अन्य कीमती सामान जलकर बर्बाद हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें