महोबा। कस्बा श्रीनगर के बेलाताल तिराहे से दो दिन पहले अपहरण किए गए 12 वर्षीय बालक का कोई सुराग नहीं लगा। पीड़ित की मां ने थाना श्रीनगर ने आरोपी के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कराया है।
बेलाताल तिराहा निवासी किरन वाजपेेयी ने थाने में तहरीर देकर बताया कि दो मार्च की शाम छह बजे उसका पुत्र विकास घर के बाहर खड़ा था। तभी मनोहरगंज श्रीनगर निवासी आशीर्वाद तिवारी उसके पुत्र को अपने साथ छतरपुर मध्यप्रदेश ले गया। एक मार्च को उसकी बेटी की शादी थी। जिसके लिए रिश्तेदारों से चार लाख रुपये उधार लिए थे। आरोप है कि वह पैसा भी विकास अपने साथ ले गया। आरोपी उसके पुत्र को किसी अज्ञात स्थान पर रखे है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी आशीर्वाद तिवारी के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।