फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छोटी बेटी की गला कसने और दो बच्चों की गर्दन काटने से हुई थी मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। कस्बा कुलपहाड़ के मोहल्ला कठबरिया में तीन बच्चों की हत्या व मां का फंदे पर लटकता शव मिलने के मामले में पुलिस अभी किसी तह तक नहीं पहुंच सकी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सबसे छोटी बेटी की गला कसने और दो बच्चों की धारदार हथियार से गर्दन काटे जाने से मौत होने की पुष्टि हुई है जबकि मां की मौत हैंगिंग से होना पाया गया है।
विज्ञापन

मोहल्ला कठबरिया निवासी कल्याण सिंह यादव शुक्रवार की रात सिंचाई करने खेत गया था जबकि पत्नी और बच्चे घर पर थे। शनिवार की सुबह पत्नी सोनम, पुत्र विशाल, पुत्री आरती व अंजलि के शव बंद कमरे में मिले थे। तीनों बच्चों के गले में रस्सी पड़ी थी और घाव के निशान थे। समीप में ही हंसिया पड़ा मिला था जबकि सोनम का शव फांसी पर लटकता पाया गया था। शनिवार को देर रात शवों का पोस्टमार्टम होता रहा।
पोस्टमार्टम करने वाले डॉ. विनय पटेल ने बताया कि सबसे छोटी बेटी अंजलि का रस्सी से गला कसने (स्टेंगुलेशन) से मौत हुई जबकि बड़ी बेटी आरती व पुत्र विशाल की मौत धारदार हथियार से गला रेते जाने से हुई। वहीं सोनम की मौत फांसी (हैंगिंग) से होने की पुष्टि हुई है। रिपोर्ट के अनुसार सबसे पहले छोटी बेटी का रस्सी से गला कसकर हत्या की गई।
विज्ञापन

इसके बाद बड़ी बेटी व बेटे की हंसिया से गला रेता गया। बड़े पुत्र विशाल के शरीर में कई जगह धारदार हथियार के निशान मिले हैं। जिससे माना जा रहा है कि घटना को अंजाम देने केे दौरान बड़े पुत्र ने बचाव का प्रयास किया। जिससे उसके शरीर में कई जगह पर चोट आईं। घटना आधी रात की मानी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें