श्रीनगर (महोबा)। प्राथमिक विद्यालय कछियन खोड़ा में बुधवार की रात चोरों ने सौर ऊर्जा बैटरी व इन्वर्टर चोरी कर लिया। प्रधानाध्यापिका ने मामले की सूचना थाना श्रीनगर व बीएसए को दी है।
प्रधानाध्यापिका ज्योति गुप्ता ने बताया कि वह बुधवार को विद्यालय बंद करके गई थी। सुबह जब विद्यालय खोला तो मुख्य गेट का ताला टूटा मिला। कमरे से रखी सौर ऊर्जा की बैटरी व इन्वर्टर गायब था।