महोबा। कोतवाली क्षेत्र के पचपहरा गांव में एक सप्ताह पहले हुई मारपीट के मामले में आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
पचपहरा निवासी अमरचंद्र ने कोतवाली में तहरीर दी है कि 14 अक्तूबर की सुबह वह घर में थे, तभी आधा दर्जन से अधिक लोग लाठी-डंडा लेकर घर में घुस आए और मारपीट
की। तहरीर के आधार पर पुलिस ने वीर सिंह, मूरत, प्रेमचंद्र, भूपेंद्र, अभिषेक, अंकित, नाना व भवानीदीन के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की है। दूसरे पक्ष की तहरीर पर घटना के एक दिन बाद पूर्व प्रधान समेत दस लोगों पर मुकदमा दर्ज हो चुका है।