फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशेबाजों का ढाबे पर उत्पात, तोड़फोड़, फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
पनवाड़ी (महोबा)। क्षेत्र में राठ रोड स्थित एक ढाबे पर शराब के नशे में धुत युवकों ने जमकर उत्पात किया। वेटरों को गाली देने का विरोध करने पर नशेबाजों ने ढाबा मालिक के बेटे को पीटा। बीच-बचाव करने आए ढाबा मालिक उसके परिजनों और कर्मचारियों को दौड़ाकर पीटा। ढाबे में तोड़फोड़ और फायरिंग भी की गई। इससे ढाबे में मौजूद अन्य लोगों में अफरा-तफरी मच गई। लोग खाना छोड़कर ढाबे से बाहर भाग गए। इसी बीच हमलावर हवाई फायरिंग करते हुए बाइकों से भाग निकले। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

क्षेत्र के तिगैला गांव निवासी रशीद का राठ रोड पर ढाबा है। सोमवार की रात रशीद का बेटा मुसर्रफ ढाबे पर बैठा था। उसी दौरान तीन-चार बाइकों से छह-सात युवक आए। मुसर्रफ ने पुलिस को बताया कि सभी युवकों ने शराब पी रखी थी। युवकों ने कुर्सियों पर बैठते ही खाने का आर्डर दिया। वेटर खाना लेकर युवकों की मेज पर पहुंच पाते, इससे पहले ही उन लोगों ने वेटरों को गाली देना शुरू कर दिया। इसका विरोध करने पर युवक हमलावर हो गए। युवकों ने उसे पीटना शुरू कर दिया। शोर सुनकर बचाने आए पिता रशीद और परिवार के हफीज को भी हमलावरों ने जमकर पीटा। कर्मचारियों को भी दौड़ा कर पीटा गया। नशे में धुत युवकों ने ढाबे में रखी कुर्सियां और अन्य सामान तोड़ डाला। मेजें पलट दीं। इसके बाद दहशत फैलाने के लिए हमलावरों ने तीन-चार राउंड हवाई फायरिंग भी की। युवकों का उत्पात देख ढाबे पर खाना खा रहे अन्य लोग जान बचाकर भागे। इसी बीच हमलावर भी बाइकों से फरार हो गए।
ढाबा संचालक की सूचना पर पनवाड़ी थाना प्रभारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे, लेकिन हमलावर भाग चुके थे। पुलिस ने घायल रशीद उसके बेटे मुसर्रफ और रिश्तेदार हफीज को इलाज के लिए सीएचसी भेजा। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन

ढाबा संचालक की तहरीर पर राठ, हमीरपुर निवासी अंशु, इटौरा के प्रदीप को नामजद करते हुए पांच-छह अन्य युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपियों पर हत्या का प्रयास, तोड़फोड़, मारपीट, गाली-गलौज, धमकी और तोड़फोड़ की धाराएं लगी हैं। सेवन लॉ क्रिमिनल अमेंडमेंट एक्ट भी लगाया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

- विनोद सिंह, थाना प्रभारी, पनवाड़ी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें