फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब के लिए नहीं दिए पैसे तो पति ने लगा ली आग

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर (महोबा)। थाना श्रीनगर के भंडरा गांव में शराब के लिए पैसे देने से मना करने पर गुस्साएं पति ने अपने शरीर पर मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगा ली। झुलसे युवक को जिला अस्पताल लाया गया, जहां से डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेेज झांसी रेफर कर दिया।
विज्ञापन

भंडरा गांव निवासी सुनील राजपूत (28) रविवार को शराब पीकर घर पहुंचा और पत्नी प्रीति से रुपयों की मांग करने लगा। पत्नी ने शराब के लिए रुपये न होने की बात कही। जिस पर युवक खेतों में बुवाई के लिए रखे चना के बीज की बोरी बेचने के लिए ले जाने लगा। इसका पत्नी ने विरोध किया। दोनों के बीच कहासुनी हो गई। नाराज पति ने कमरे में रखा कैरोसिन शरीर में डालकर आग लगा ली।
चीख-पुुकार सुनकर परिजन व पड़ोसी दौड़ पड़े और किसी तरह आग बुझाई। इस दौरान पत्नी प्रीति भी मामूली रूप से झुलस गई। गंभीर हालत में सुनील को जिला अस्पताल लाया गया, जहां से डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष श्रीनगर अनिल कुमार का कहना है कि थाने में अभी तक किसी प्रकार की कोई सूचना नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें