फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता ने पुत्र पर किया कुल्हाड़ी से हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
खरेला ( महोबा)। ग्राम जरौली में खर्च के लिए रुपये न देने पर हुए विवाद में पिता ने पुत्र पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर दिया। सीने पर कुल्हाड़ी लगने से मचे शोर को सुनकर पहुंचे परिजनों और पड़ोसियों का आता देख पिता भाग निकला। घायल की मां ने पुत्र पर पति द्वारा हमला करने की तहरीर पुलिस को दी है। घायल को पुलिस ने इलाज के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

थाना खरेला ग्राम जरौली निवासी श्रीपत अहिरवार की नशे की प्रवृत्ति के कारण आए दिन घरेलू विवाद होता रहता था। गुरुवार को सुबह 8 बजे करीब श्रीपत ने खर्च के लिए पुत्र रूप कुमार से रुपये मांगे। इनकार करने पर पिता और पुत्र के बीच शुरू हुई बहस विवाद में बदल गई। गुस्से में आकर श्रीपत ने कुल्हाड़ी से पुत्र पर वार कर दिया जो उसके सीने में लगा।
लहूलुहान पुत्र ने शोर मचाया तो आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। इसी बीच हमलावर पिता पुत्र को रक्तरंजित हाल में छोड़कर भाग निकला। घायल की मां ने थाना खरेला में तहरीर दी है। थाना प्रभारी अनूप दुबे ने बताया कि तहरीर मिली है। घायल को इलाज के लिए सीएचसी चरखारी अस्पताल भर्ती कराया गया है, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें